ePaper

कसमार के मंजूरा में धूमधाम से मना सरहुल परब, भूमिगत जलस्तर और वर्षा की भविष्यवाणी से है कनेक्शन

Updated at : 19 Apr 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Sarhul in Kasmar bokaro jharkhand

कसमार में सरहुल पूजा करते नाइया व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Sarhul Celebrated in Kasmar: कसमार के मंजूरा स्थित नाइया जेहराथान में मंजूरा पंचायत के आदिवासी कुड़मी समाज ने सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया. गांव के नाइया जानकी महतो गुलिआर ने खीर का भोग चढ़ाकर सरना स्थल नाइया जेहराथान में पूजा की. नाइया ने ग्रामीणों के बीच सारइ (सखुआ) फूल का वितरण किया. ग्रामीणों ने बताया कि मंजूरा गांव में चड़क पूजा के उपरांत सरहुल परब मनाने की परंपरा गांव बसने के दौरान से ही चली आ रही है.

विज्ञापन

Sarhul in Kasmar| कसमार (बोकारो), दीपक सवाल : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित नाइया जेहराथान में शुक्रवार को मंजूरा पंचायत के आदिवासी कुड़मी समाज ने सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया. इस दौरान गांव के नाइया जानकी महतो गुलिआर ने खीर का भोग चढ़ाकर सरना स्थल नाइया जेहराथान में पूजा की. इसके बाद ग्रामीणों ने नाया को यहां से झागड़ हाड़ी से सर पर पानी डालते हुए घर तक पहुंचाया, जहां अपने पुरखों के वास स्थल भुतपिढ़ा के समक्ष नाया को बैठाकर गांव की महिलाओं एवं बच्चियों ने नाया को तेल हल्दी लगाया और उनके सिर पर पानी डालकर आशीर्वाद लिया.

चड़क पूजा के बाद सरहुल मनाने की है परंपरा

इस दौरान नाइया ने ग्रामीणों के बीच सारइ (सखुआ) फूल का वितरण किया. ग्रामीणों ने बताया कि मंजूरा गांव में चड़क पूजा के उपरांत सरहुल परब मनाने की परंपरा गांव बसने के दौरान से ही चली आ रही है. नाइया जेहराथान कुड़मी समेत आदिवासियों की गहरी आस्था का केंद्र है. इस परब के माध्यम से भूमिगत जल स्तर का अनुमान एवं भविष्य में होने वाली वर्षा की संभावना का पूर्वानुमान लगाते हैं, जो कि आगामी धान की फसल में काफी लाभदायक होता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांका के लोटा में पानी भरकर 5 दिन तक रखा जाता है

इसके लिए नाइया जेहराथान में सरहुल पूजा के दौरान कांसा के लोटा में पानी भरकर उसे अगले 5 दिनों तक घर में रखा जाता है. 5 दिन के बाद लोटा में मौजूद जल के स्तर से अनुमान लगाया जाता है कि इस वर्ष वर्षा की स्थिति कैसी रहेगी. मौके पर भागीरथ बंसरिआर, सदानंद गुलिआर, मिथिलेश महतो केटिआर, प्रवीण केसरिआर, ज्ञानी गुलिआर, कुलेश्वर केसरिआर, पियूष बंसरिआर, सहदेव झारखंडी, उमेश केसरिआर, अखिलेश केसरिआर, व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

मौसम की मार : तेज हवा-बारिश संग ओलावृष्टि, कारों के शीशे, घर के एस्बेस्टस टूटे, शौचालय पर गिरा पेड़

हिसीम पहाड़ के महादेवबेड़ा में धूमधाम से मना भगता परब, आज होगी बलि

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola