जनधन खाते में आया सरकार का पैसा नहीं होगा वापस : एलडीएम

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : जनधन खाता में केंद्र सरकार की ओर से भेजे जा रहे रुपये को लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ायी जा रही है. गुरुवार को जिला अग्रणी प्रबंधक दिनेश्वर राणा ने कहा : जनधन खाते में सरकार की ओर से भेजा गया पैसा वापस नहीं होगा. लोग अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पैसा निकाल […]

विज्ञापन

बोकारो : जनधन खाता में केंद्र सरकार की ओर से भेजे जा रहे रुपये को लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ायी जा रही है. गुरुवार को जिला अग्रणी प्रबंधक दिनेश्वर राणा ने कहा : जनधन खाते में सरकार की ओर से भेजा गया पैसा वापस नहीं होगा. लोग अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पैसा निकाल सकेंगे. फिलहाल लॉकडाउन की स्थिति में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया जाना चाहिए. क्या है मामला : असहाय लोगों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जनधन खाता में पांच सौ रुपये जमा करने की बात कही गयी है. बोकारो जिला में कुल 534973 खाताें में पैसा आना है. इसी पैसा को लेकर बाजार में तरह-तरह की अफवाह है. कोई खाता में पांच हजार रुपये आने की बात कह रहा है, तो कोई खाता का पैसा तीन दिन के अंदर वापस हो जाने की बात कह रहा है. ऐसी अफवाह के कारण बैंक परिसर में पैसा निकालने वालों की भीड़ उमड़ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola