ePaper

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी आज चंदनकियारी में, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Updated at : 10 Nov 2024 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार को चंदनकियारी में चुनावी सभा करेंगे. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. एडीजी, आईजी, डीआईजी और चार एसपी समेत साढ़े तीन हजार जवानों की पैनी नजर रहेगी.

विज्ञापन

PM Modi Jharkhand Visit: बोकारो (रंजीत कुमार)-पीएम नरेंद्र मोदी की रविवार (10 नवंबर) को चंदनकियारी में चुनावी सभा है. सुरक्षा को लेकर एसपीजी और पारामिलिट्री फोर्स के अलावा झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने को लेकर सभा स्थल पर आठ आईपीएस स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे. पहला घेरा एसपीजी का होगा. उसके बाद एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) के साथ आईआरबी, सीआरपीएफ, जैप के अलावा स्थानीय सशस्त्र बल के जवान मुस्तैद रहेंगे. शनिवार को एसपीजी ने सभा स्थल को अपने नियंत्रण में लिया.

साढ़े तीन हजार जवान भी रहेंगे तैनात


पीएम नरेंद्र मोदी के सभा स्थल पर एडीजी, आईजी, डीआईजी और चार एसपी की पैनी नजर रहेगी. सभा स्थल की निगरानी में लगभग साढ़े तीन हजार जवान तैनात रहेंगे. सभा स्थल पर विशेष चौकसी बरतने के लिए 8 एएसपी, 24 डीएसपी, 900 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 1500 जमादार भी मौजूद रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों की संख्या को लेकर एसपीजी लगातार पुलिस के वरीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. वे विशेष निर्देश भी दे रहे हैं.

एसपीजी के नियंत्रण में सभा स्थल

प्रधानमंत्री के चुनावी सभा स्थल चंदनकियारी में शनिवार को पुलिस की सभी टुकड़ियां पहुंच गयी थीं. सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार आते-जाते रहे. सुरक्षा बल में तैनात जवानों को विशेष निर्देश देते रहे. सुबह से देर शाम तक सभा स्थल के आसपास गहन जांच अभियान चलाया गया. मेटल डिटेक्टर, स्कैनर और डॉग स्क्वॉयड जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगाए गए थे. एसपीजी ने सभा स्थल को अपने नियंत्रण में शनिवार को ही ले लिया. सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण भी सभा स्थल पर लगा दिए गए हैं. सभा स्थल की निगरानी पारामिलिट्री फोर्स के स्पेशल कमांडो करेंगे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बीजेपी की सरकार बनाएं, चुन-चुनकर घुसपैठियों को भेजेंगे वापस, पोटका में गरजे अमित शाह

Also Read: PM Modi RoadShow: पीएम मोदी के रोड शो से पहले पदयात्रा, संजय सेठ ने रांचीवासियों से की ये अपील

Also Read: Jharkhand Election 2024: जेपी नड्डा की हुंकार, घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटाएं, झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 11 एसपी रैंक के अधिकारी समेत दो हजार अतिरिक्त फोर्स

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola