ePaper

Bokaro News : रामलखन टुंगरी के टुसू मेला में उमड़े लोग

Updated at : 18 Jan 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : रामलखन टुंगरी के टुसू मेला में उमड़े लोग

Bokaro News : रामलखन टुंगरी को विकसित किया जायेगा : डॉ लंबोदर

विज्ञापन

Bokaro News : कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित रामलखन टुंगरी में शुक्रवार को लगे टुसू मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. टुसू गीतों से पहाड़ी गूंज उठी. वहीं, रामलखन टुंगरी स्थित भगवान श्रीराम के पदचिह्न के दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मौके पर टुसू प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. निर्णायक मंडली ने सभी टुसूओं का मूल्यांकन किया. इसके कमेटी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि सह युवा झामुमो नेता विनय कपूर एवं स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज मौजूद थे. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि रामलखन टुंगरी कसमार प्रखंड का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है. इसे विकसित करने के लिए सड़क निर्माण कार्य कराया गया है. इसके अलावा बिजली, पानी व सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि कसमार प्रखंड के रामलखन टुंगरी, सेवाती घाटी, मृग खोह, दुर्गा पहाड़ी समेत अन्य कई धार्मिक व पौराणिक स्थलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गयी है. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, भाजयुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, वंशी महतो, शिशुपाल महतो, मंटू तूरी, जयंत जयसवाल, बजरंगी प्रजापति, दिनेश मुंडा, संजय प्रजापति, प्रकाश कुमार, नारायण महतो, शिवनंदन महतो, राजकिशोर महली, सतीश महतो, धनलाल कपरदार समेत मेला कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे. Bokaro News : कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित रामलखन टुंगरी में शुक्रवार को लगे टुसू मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. टुसू गीतों से पहाड़ी गूंज उठी. वहीं, रामलखन टुंगरी स्थित भगवान श्रीराम के पदचिह्न के दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मौके पर टुसू प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. निर्णायक मंडली ने सभी टुसूओं का मूल्यांकन किया. इसके कमेटी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि सह युवा झामुमो नेता विनय कपूर एवं स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज मौजूद थे. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि रामलखन टुंगरी कसमार प्रखंड का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है. इसे विकसित करने के लिए सड़क निर्माण कार्य कराया गया है. इसके अलावा बिजली, पानी व सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि कसमार प्रखंड के रामलखन टुंगरी, सेवाती घाटी, मृग खोह, दुर्गा पहाड़ी समेत अन्य कई धार्मिक व पौराणिक स्थलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गयी है. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, भाजयुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, वंशी महतो, शिशुपाल महतो, मंटू तूरी, जयंत जयसवाल, बजरंगी प्रजापति, दिनेश मुंडा, संजय प्रजापति, प्रकाश कुमार, नारायण महतो, शिवनंदन महतो, राजकिशोर महली, सतीश महतो, धनलाल कपरदार समेत मेला कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola