सीसीएल सीएमडी से मिले विधायक डॉ लंबोदर महतो

Updated:
विज्ञापन

सीसीएल सीएमडी से मिले विधायक डॉ लंबोदर महतो

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बेरमो. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस मुख्यालय में नये सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह से शनिवार को मिले. सीसीएल कर्मियों और ग्रामीण विस्थापितों की समस्याओं सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए समाधान की बात कही. कथारा, बीएंडके व ढोरी क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में चल रही आउटसोर्सिंग कंपनियों में 75% रोजगार प्रभावित ग्रामीण विस्थापितों को देने, दिव्यांगों को स्कूटी उपलब्ध कराने, ठेकेदारी सहित अन्य कार्यों में विस्थापितों को प्राथमिकता देने, कथारा दो, तीन, चार नंबर कॉलोनी, बांध कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी में जर्जर पाइप लाइन को बदलने, सीएसआर योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर धरातल पर उतारने, बंद सीपीपी को चालू करने, विस्थापित गांव झिरकी यादव टोला को 300 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने, कथारा जीएम ग्राउंड में स्टेडियम का निर्माण करने, जारंगडीह कोलियरी से विभागीय मशीनों को अन्य क्षेत्रों में भेजे जाने के आदेश को तत्काल रोकने व विभागीय कार्य जारी रखने, आने वाले पर्व त्योहारों को देखते हुए सीसीएल कथारा, बीएंडके सहित ढोरी क्षेत्र के परियोजनाओं में कोयला, रिजेक्ट व स्लरी का ऑफर बढ़ाने आदि मांगें रखी. उन्होंने जारंगडीह कोलियरी से अवैध कोयला चोरी की सूचना पर इसे गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही. सीएमडी ने कहा कि मांगों पर संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता कर सकारात्मक पहल करेंगे. जल्द ही कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola