ePaper

कसमार के खैराचातर व बगियारी में माओवादियों ने की पोस्टरिंग

Updated at : 23 Jul 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
कसमार के खैराचातर व बगियारी में माओवादियों ने की पोस्टरिंग

भाकपा माओवादी नेता नेता जया हेंब्रम, शांति कुमारी डॉ पांडेय व उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में 25 जुलाई को झारखंड और बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन

कसमार. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर व बगियारी में सोमवार को रात को पोस्टरिंग की. मंगलवार की सुबह पोस्टर देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, खैराचातर के सरकारी अस्पताल की दीवार व एक गुमटी के अलावा मंगलचंडी मंदिर से सटे बगियारी के नवनिर्मित किसान प्रशिक्षण केंद्र के दरवाजे पर माओवादियों ने पोस्टरिंग की. पोस्टर में कहा गया है कि भाकपा माओवादी नेता नेता जया हेंब्रम, शांति कुमारी डॉ पांडेय व उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में 25 जुलाई को झारखंड और बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया है, मंगलवार की सुबह इसकी सूचना मिलने के बाद कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो अपने पुलिस दल के साथ खैराचातर व बगियारी पहुंचे. हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें कहीं भी पोस्टर नहीं मिला. थाना प्रभारी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि जब वे पोस्टर देखे ही नहीं तो इसमें किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती है.

दो माह पहले लोकसभा चुनाव के समय भी हुई थी पोस्टरिंग :

मालूम हो कि इससे पहले 18 मई की रात को लोकसभा चुनाव के दौरान भी खैराचातर बाजार की एक गुमटी एवं कसमार-पेटरवार मुख्य पथ में एक बंद घर के दरवाजे पर भी माओवादियों ने पोस्टरिंग की थी व जगह-जगह पर्चा फेंके थे. दो माह म अंदर दोबारा पोस्टरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola