SIR को लेकर बोकारो में बढ़ी रफ्तार, अनमैप्ड वोटर्स की सुनवाई और नये मतदाता पंजीकरण पर जोर
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा
बोकारो डीसी ने एसआईआर-2026 के तहत अनमैप्ड वोटर्स की सुनवाई और नए मतदाता पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए. पात्र मतदाताओं को हर संभव मदद मिलेगी.
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा ने मंगलवार देर शाम वीडियो संवाद के माध्यम से एसआईआर-2026 के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई और फॉर्म-06 के जरिये नये मतदाताओं के पंजीकरण कार्य की समीक्षा की.
आपके शहर में
उन्होंने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और अतिरिक्त एइआरओ से प्रगति की जानकारी ली.
मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाने की हिदायत
समीक्षा के दौरान डीइओ सह डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे मतदाता हैं, जिनके पास पूर्व की मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करते हुए एसआइआर की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही. सुनवाई के बाद पारित आदेश में सभी जरूरी तथ्यों को स्पष्ट रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया.
हेल्प डेस्क से मिलेगी जरूरी जानकारी
मतदाताओं की सुविधा के लिए इआरओ, एइआरओ और अतिरिक्त एइआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा गया. हेल्प डेस्क के जरिये जरूरी दस्तावेज, सुनवाई की प्रक्रिया और फॉर्म-06 व 08 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

पर्याप्त ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति पर बल
डीइओ ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा को पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा. इससे सुनवाई के बाद ऑनलाइन प्रविष्टि और दस्तावेज अपलोड करने का काम ससमय पूरा हो सकेगा. तकनीकी या अन्य समस्या आने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचना देकर समाधान कराने का निर्देश दिया.
समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश
उन्होंने सभी इआरओ और एइआरओ से कार्य अनुभव के आधार पर बेहतर कार्यप्रणाली और उपयोगी सुझाव साझा करने को कहा. साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
एक भी पात्र मतदाता छूटने न पाए
डीसी ने कहा कि एसआइआर-2026 के तहत कोई भी पात्र मतदाता छूटने नहीं पाए. इसके लिए सभी पदाधिकारी और कर्मी गंभीरता, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के साथ काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए