शहीद दिवस के रूप में पांच को सेक्टर आठ में मनेगी बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

बोकारो में 5 सितंबर को बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाएगी. डॉ. आंबेडकर संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा.

विज्ञापन

बोकारो. अर्जक संघ, जिला बोकारो की ओर से भारत के लेनिन माने जानेवाले बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत की स्मृति में पांच सितंबर को शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम सेक्टर-08 बी स्थित डॉ. आंबेडकर मानस संस्थान, जिला कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

संकल्प दिलाया जायेगा

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा सिंह व रामावती अर्जक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. झारखंड प्रदेश संयोजक डीडी राम मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे. सुरेश रजक उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाएंगे, जबकि बंधु रजक समारोह का समापन करेंगे.

बाबू जगदेव प्रसाद के विचार व संघर्ष को याद करेंगे लोग

संघ के अनुसार, बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर उनके विचारों, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया जायेगा.

संघ ने लोगों से सपरिवार समारोह में शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम के आयोजन में जिला मंत्री सुरेश बैठा, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद समेत संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola