ePaper

सियालजोरी में सीएसपी संचालक से 1.60 लाख की लूट

Updated at : 14 Jun 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
सियालजोरी में सीएसपी संचालक से 1.60 लाख की लूट

बाबूग्राम-योगीडीह के बीच घुरा शहर के समीप अपराधियों के हमले में सनथ महतो घायल

विज्ञापन

तलगड़िया.

सियालजोरी थाना क्षेत्र के बाबूग्राम-योगीडीह के बीच घुरा शहर के समीप मुख्य सड़क पर अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक सनथ महतो पर हमला कर 1.60 लाख रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार अपराह्न लगभग 3.10 बजे की है. मारपीट में सनथ घायल हो गये. उनको इलाज के लिए बोकारो ले जाया गया है. वह योगीडीह में एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सनथ महतो सियालजोरी स्थित एसबीआइ शाखा से दो लाख 44 हजार रुपये निकालकर बाइक से केंद्र आ रहे थे. इसी दौरान रेकी कर रहे दो नकाबपोश अपराधियों ने घुरा शहर के समीप मुख्य सड़क पर सनथ महतो पर अचानक हमला कर दिया. अपराधियों के हमले में सनथ अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद अपराधी बैग से 1.60 लाख रुपये लेकर भाग गये. जमीन पर गिरे सनथ महतो पर राहगीरों की नजर पड़ी, तो किसी ने उसके जीजा देवग्राम पंचायत के उप मुखिया धीरेन महतो को घटना की जानकारी दी. धीरेन ने पुलिस को जानकारी दी. धीरेन महतो ने बताया कि बैग के दूसरे खाने में रखे 84 हजार रुपये बच गये. रात तक पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत नहीं की थी.

ट्रेलर ने बस में मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल – पेटरवार.

पेटरवार-बोकारो पथ(एनएच-23) पर रथ मोड़ के निकट गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एसी बस को टक्कर मार दी, जिसके बस की खिड़की की तरफ बैठे आधा दर्जन यात्रा घायल हो गये. घटना में बोकारो की एक बच्ची मिली कुमारी( 14) और धनबाद के निरंजन कुमार(19) के सिर में गंभीर चोट आयी है. जबकि अन्य को मामूली चोट लगी है. 108 एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां डॉ हेमलता तिग्गा ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. बताया जाता है कि एसी बस(जेएच 09 ए एस 1956)रांची से धनबाद की ओर जा रही थी. इसी बीच रामगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने बस को साइड से टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola