झारखंड की बेटियों ने पेरिस में किया कमाल, भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : पेरिस में आयोजित विश्व कप तीरंदाजी स्टेज 3 में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम में झारखंड की तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतीय टीम ने फाइनल में अपने से एक रैंक ऊपर वाली टीम मेक्सिको को 5-1 से हराया. टाटा आर्चरी एकेडमी की तीनों खिलाड़ी हाल ही में हुए ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में कोलंबिया से हार गई थीं, लेकिन वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Also Read: JAC Board 10th,12th Result 2021 : JAC की गाइडलाइन जारी, झारखंड के मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थी रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर दे सकेंगे परीक्षा

टीम की कोच पूर्णिमा महतो ने बताया कि टीम ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं करने का उनको काफी मलाल है क्योंकि हमारी टीम शानदार फॉर्म में थी. अप्रैल महीने में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में भी भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : नीति आयोग ने चेताया, लापरवाही नहीं रुकी, तो तीसरी लहर में एक दिन में मिलेंगे पांच लाख मरीज

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola