Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कमजोर पड़ा Monsoon, उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत, बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है. इस कारण जुलाई में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो सात जुलाई के बाद ही स्थिति बदलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम में अचानक आये बदलाव से लोग बीमार पड़ सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 और 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. जिसके प्रभाव से बारिश हो सकती है. रांची समेत कई इलाकों में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. दिन में तेज धूप व रात में बादल छाये रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा. रांची से बाहर कुछ स्थानों पर बारिश हुई है. गुरुवार को गोड्डा में सबसे अधिक 54.7 मिमी वर्षा हुई.

Also Read: Ormanjhi Zoo Ranchi News : पर्यटकों के लिए कब से खुल रहा रांची का ओरमांझी Zoo, एंट्री के लिए ये है अनिवार्य, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून कमजोर पड़ गया है. जुलाई में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. राजधानी रांची में फिलहाल सात जुलाई के बाद ही स्थिति बदलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आकाश में बादल छाये रहने के कारण उमस और बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम, बारिश और वज्रपात को लेकर क्या है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में जुलाई में हर वर्ष अच्छी बारिश हुई है. 2017 में पूरे माह 666.4 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा वर्ष 2010 में 224.3 मिमी, 2011 में 211.3 मिमी, 2012 में 279.8 मिमी, 2013 में 268.3 मिमी, 2014 में 325 मिमी, 2015 में 356.8 मिमी, 2016 में 609.4 मिमी, 2018 में 389.7 मिमी व 2019 में 213.8 मिमी बारिश हुई.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola