Jharkhand News : ऑनलाइन इंटरनेशनल म्यूजिक टैलेंट हंट के टॉप-5 में पहुंचीं बोकारो की अगाथा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News : बोकारो (सुनील तिवारी) : साथी रे भूल न जाना मेरा प्यार…गीत के साथ बोकारो की अगाथा सिंह राजपूत ऑनलाइन इंटरनेशनल म्यूजिक टैलेंट हंट : आशा की आशा कार्यक्रम के फाइनल राउंड में पहुंच गयी हैं. रविवार को सेमीफाइनल में पहुंचे आठ प्रतिभागियों में से फाइनल के लिये पांच का चयन किया गया. टॉप-5 फाइनलिस्ट में बोकारो की अगाथा भी शामिल हैं. फाइनल 27 सितंबर को होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News : बोकारो (सुनील तिवारी) : साथी रे भूल न जाना मेरा प्यार…गीत के साथ बोकारो की अगाथा सिंह राजपूत ऑनलाइन इंटरनेशनल म्यूजिक टैलेंट हंट : आशा की आशा कार्यक्रम के फाइनल राउंड में पहुंच गयी हैं. रविवार को सेमीफाइनल में पहुंचे आठ प्रतिभागियों में से फाइनल के लिये पांच का चयन किया गया. टॉप-5 फाइनलिस्ट में बोकारो की अगाथा भी शामिल हैं. फाइनल 27 सितंबर को होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब अगाथा ने साथी रे गीत प्रस्तुत किया, तब सुरमयी आवाज की मल्लिका व 20 भाषाओं में 16 हजार से भी ज्यादा गीत गा चुकी मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले (आशा ताई) ने तारीफ करते हुए कहा कि बहुत अच्छा गाती है. अच्छा गाया. सुर में गाया. मैंने यह गाना एक ही टेक में गाया था. टॉप फाइव फाइनलिस्ट की घोषणा करते हुये आशा भोंसले ने अगाथा के नाम की घोषणा कुछ इस तरह की. गोरी-गोरी अगाथा…

टॉप फाइव फाइनलिस्ट को दो गानों की तैयारी करने के लिये कहा गया है. इसमें एक प्रतिभागी का फेवरेट और दूसरा थोड़ा अलग हटकर गीत शामिल है. अगाथा ने बताया कि फाइनल की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. वे दो गीतों का नियमित रूप से रियाज कर रही हैं.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, नियोजन नीति के मुद्दे पर हंगामा

ऑनलाइन इंटरनेशनल म्यूजिक टैलेंट हंट : आशा की आशा कार्यक्रम के फाइनल में पहुंचने वाली टॉप फाइव में झारखंड से एकमात्र प्रतिभागी अगाथा सिंह राजपूत शामिल हैं. प्रतियोगिता में देश-विदेश के 20 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुये थे. अगाथा ने 12-13 अगस्त को गीत का वीडियो दिये गये लिंक पर भेजा था. आवाज पसंद आने के बाद चयन किया गया था. सेमीफाइनल में आशा भोंसले ने अगाथा के एक्सप्रेशन की भी सराहना की.

Also Read: Jharkhand News : कोरोना काल में झारखंड के कलाकारों की आर्थिक स्थिति बदतर, मुख्य सचिव से कला के संरक्षण की मांग

लता मंगेशकर व आशा भोंसले को अपना आदर्श माननेवाली अगाथा ने प्रभात खबर को बताया कि इससे पहले दूरदर्शन, महुआ टीवी के सुरों का महासंग्राम, जी टीवी के लिटिल चैंप आदि कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी हैं. उनकी सफलता के पीछे पापा-मम्मी का आशीर्वाद है. दोनों से भरपूर सहयोग मिलता है. उन्होंने कहा कि आशा भोंसले जी के सामने प्रस्तुति देना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

Also Read: Jharkhand News : किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर मिलनेवाले सोलर पंप मामले में जांच समिति गठित, पढ़िए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने क्यों दिया जांच का आदेश ?

प्रोफाइल

अगाथा सिंह राजपूत

नाम : अगाथा सिंह राजपूत

10वीं : बोकारो इस्पात विद्यालय- 1बी

12वीं : डीएवी पब्लिक स्कूल-04

बैचलर इन म्यूजिक : इंद्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

मास्टर इन म्यूजिक : रामजस कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

पिता : प्रमोद शंकर सिंह-सहायक महाप्रबंधक,

टाउन इंजीनियरिंग, सिविल-बीएसएल

माता : सीमा सिंह-गृहिणी

पता : क्वार्टर नंबर 127, सेक्टर-1सी, बीएस सिटी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola