Jharkhand News: मुंबई में झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम में दिखी झारखंडी कला-संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News : मुबंई में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से 26 नवंबर को प्रबोधनकर ठाकरे ऑडिटोरियम में मनाया गया. इस दौरान झारखंड की कला-संस्कृति दिखी.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड स्थापना दिवस महाराष्ट्र के‌ मुबंई में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से बीते 26 नवंबर को प्रबोधनकर ठाकरे ऑडिटोरियम में मनाया गया. इस दौरान झारखंड की कला-संस्कृति दिखी. कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी‌ व रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य उपस्थित थे. इस रंगारंग कार्यक्रम में झारखंड की कला व संस्कृति की झलक दिखी. इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुंबई में आयोजित झारखंड के 21वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बेलाटांड़ निवासी सुरेन्द्र दास व उत्तर मुंबई के प्रेम कुमार द्वारा किया गया था. रंगारंग कार्यक्रम के मौके पर झारखंड की कला व संस्कृति का विशेष आयोजन हुआ. इस मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, पद्मश्री छुटनी देवी समेत अन्य को भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

Also Read: Jharkhand News: नक्सलवाद पर नकेल के लिए पुलिस चला रही पोस्टर अभियान, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में देवघर के खोरठा व नागपुरी गायक आनंद की टीम के द्वारा लोगों को ने खूब मनोरंजन कराया. आपको बता दें कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनायी जाती है. धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर भी झारखंड का गठन किया गया था. बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था. मुंबई में आयोजित समारोह में इस मौके पर लाल ठाकुर मनोज सिंह, प्रेम कुमार किशोरी राणा, अरविंद आर्य जी, अमर सिंह, मोहन दास, महेंद्र दास, गंगाधर यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News: नेतरहाट की फिजाओं में तैरती है ब्रिटिश अफसर की बेटी मैग्नोलिया व गड़ेरिया की अमर प्रेम कहानी

रिपोर्ट : नागेश्वर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola