कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर झारखंड कांग्रेस ने जताया शोक, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह 3.30 में निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम अस्पताल में चल रहा था. उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. वो 71 वर्ष के थे. झारखंड कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अनमोल रत्न खो दिया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक जताया है.
रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह 3.30 में निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम अस्पताल में चल रहा था. उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. वो 71 वर्ष के थे. झारखंड कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अनमोल रत्न खो दिया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक जताया है.
झारखंड कांग्रेस ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है कि आज कांग्रेस पार्टी ने अपने अनमोल रत्न को खो दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद सबके चहेते अहमद भाई के निधन की खबर बेहद दुःखद है.
आज कांग्रेस पार्टी ने अपने अनमोल रत्न को खोया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद सबके चहेते श्री अहमद पटेल साहब 'अहमद भाई' के निधन की ख़बर बेहद दुःखद है। ईश्वर से यही कामना दिवंगत आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना। pic.twitter.com/5c8qFwFztM
— Jharkhand Pradesh Congress (@INCJharkhand) November 25, 2020
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने ट्वीट किया है कि अहमद पटेल के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. देश, कांग्रेस और निजी तौर पर मेरे लिए यह एक बड़ी क्षति है. भगवान उनके परिवारजनों को शक्ति दें. आप बहुत याद आयेंगे.
श्री अहमद पटेल जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। देश, कांग्रेस और निजी तौर पर मेरे लिए यह एक बड़ी क्षति है। यह अपूरणीय क्षति और शून्य को कभी नहीं भरा जा सकता है। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के लिए है। भगवान उनके परिवारजनों को शक्ति दें। आप हमें बहुत याद आयेंगे। @INCIndia pic.twitter.com/soNvQFB11r
— Dr. Rameshwar Oraon (@DrRameshwarOra1) November 25, 2020
Also Read: सिलेबस में कटौती के बाद अब झारखंड मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रश्न पत्रों में होंगे बदलाव
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर से मन दुःखी है. ईश्वर से उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद श्री अहमद पटेल जी के आज सुबह निधन की खबर से मन दुःखी है।
मैं ईश्वर से उनके परिवार व मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 25, 2020
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




