Bokaro News: झारखंड आंदोलन के 1298 सेनानियों का होगा सम्मान, संघर्ष और त्याग को नमन करेगा जिला प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त अजय नाथ झा | Prabhat Khabar Network

बोकारो जिला प्रशासन 5 सितंबर को शिबू सोरेन स्मृति भवन में 1298 चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगा। डीसी अजय नाथ झा ने दी जानकारी।

विज्ञापन

बोकारो: झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले 1298 चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन शनिवार को सम्मानित करेगा. पांच सितंबर को कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस संघर्ष, त्याग और संकल्प को नमन है, जिसने झारखंड की पहचान को आकार दिया. जिनके संघर्ष और त्याग से झारखंड का सपना साकार हुआ, उनका सम्मान करना गौरव की बात है.

विभिन्न प्रखंडों के आंदोलनकारी होंगे सम्मानित

समारोह में चास के 266, जरीडीह के 194, कसमार के 211, गोमिया के 146, नावाडीह के 55, चंदनकियारी के 26, चंद्रपुरा के 91, पेटरवार के 291 और बेरमो के 18 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola