ePaper

पश्चिम बंगाल का झालदा कांग्रेस पार्षद हत्याकांड : शूटर जाबिर झारखंड से अरेस्ट, Kolkata CBI ने ऐसे दबोचा

Updated at : 04 Sep 2022 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल का झालदा कांग्रेस पार्षद हत्याकांड : शूटर जाबिर झारखंड से अरेस्ट, Kolkata CBI ने ऐसे दबोचा

Jharkhand Crime News : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा में कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या में आरोपी मुख्य शूटर जाबिर अंसारी को पेंक नारायणपुर थाना के काछो से गिरफ्तार कर लिया गया. कोलकाता सीबीआइ की टीम ने बोकारो थर्मल पुलिस पदाधिकारियों की मदद से उसे दबोचा.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा में कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या में आरोपी मुख्य शूटर जाबिर अंसारी को शनिवार को पेंक नारायणपुर थाना के काछो से गिरफ्तार कर लिया गया. कोलकाता सीबीआइ स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान सहित पुलिस पदाधिकारियों की मदद से उसे दबोचा. गिरफ्तार शूटर ने हत्या में जिस सफेद रंग की अपाची बाइक (जेएच-09एआर-3442) का प्रयोग किया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है. पार्षद की हत्या लगभग पांच माह पूर्व हुई थी. कोलकाता सीबीआइ की टीम जाबिर की गिरफ्तारी के लिए पिछले चार दिनों से बोकारो थर्मल में कैंप की हुई थी. इसके पूर्व भी सीबीआइ की टीम दो बार शूटर को गिरफ्तार करने को लेकर बोकारो थर्मल आयी थी, परंतु पुलिस के आने की खबर पाकर जाबिर अंसारी भूमिगत हो जाता था. सीबीआइ की टीम हत्याकांड के मुख्य शूटर को लेकर शनिवार की शाम झालदा चली गयी.

13 मार्च को हुई थी हत्या : पश्चिम बंगाल में मार्च में संपन्न नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद तपन कांदू की 13 मार्च 2022 को सफेद अपाची पर आये तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पार्षद सुबह साढ़े सात बजे मार्निंग वाॅक कर घर लौट रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गयी थी. मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

Also Read: झारखंड में जेवर दुकान में डाका, पिस्टल की नोंक पर दो किलो सोने के आभूषण लूटे, फायरिंग में एक घायल

मृतक की पत्नी ने की थी सीबीआइ जांच की मांग : बाद में मृतक तपन कांदू की पत्नी पूर्णिमा कांदू ने कोलकाता हाइकोर्ट में मामले की जांच सीबीआइ से कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी. कोलकाता हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच का आदेश दिया था. हाइकोर्ट के आदेश पर कोलकाता सीबीआइ इस मामले की जांच कर रही है.

मृतक के चचेरे भाई को भी किया जा चुका है गिरफ्तार : मामले में पश्चिम बंगाल एवं सीबीआइ कोलकाता की टीम ने कई लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था. हत्याकांड में शामिल मृतक के चचेरे भाई दीपक कांदू को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने टीएमसी से पार्षद का चुनाव लड़ा था. बोकारो थर्मल पुलिस एवं सीबीआइ स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिन पूर्व स्थानीय बाजार से हत्या में प्रयुक्त अपाची बाइक जब्त की थी. पुलिस ने बाइक के वर्तमान मालिक रामचंद्र यादव को भी पूछताछ के लिए थाना लाया था. पूछताछ में बाइक मालिक ने सीबीआइ एवं पुलिस को बताया था कि उसने काछो निवासी जाबिर अंसारी से बाइक खरीदी थी.

टीम में शामिल पदाधिकारी : शूटर जाबिर अंसारी को गिरफ्तार करने में सीबीआइ स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान, अनि विक्रांत मुंडा, आशीष कुमार, अजय कुमार यादव, सअनि अनूप नारायण सिंह, बिनोद मुंडा, इलियास लकड़ा जवानों के साथ शामिल थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola