ePaper

बेंगलुरु में दो दिनों से बिस्कुट के सहारे दिन काट रहे झारखंड के 36 मजदूर

Updated at : 18 Apr 2020 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु में दो दिनों से बिस्कुट के सहारे दिन काट रहे झारखंड के 36 मजदूर

Lockdown : नगरचंद्रपुरा प्रखंड की बंदियो पंचायत के 36 मजदूर कर्नाटक के बेंगलुरु में फंसे हुए हैं. सभी वहां एक स्टील कंपनी में काम कर रहे थे. सभी मजदूर बंदियो पंचायत के लाहरबेड़ा, कुशलबंधा, पहिया, नावाडीह, फतेहपुर, बंदियो आदि गांवों के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

फुसरो : नगरचंद्रपुरा प्रखंड की बंदियो पंचायत के 36 मजदूर कर्नाटक के बेंगलुरु में फंसे हुए हैं. सभी वहां एक स्टील कंपनी में काम कर रहे थे. सभी मजदूर बंदियो पंचायत के लाहरबेड़ा, कुशलबंधा, पहिया, नावाडीह, फतेहपुर, बंदियो आदि गांवों के रहने वाले हैं. फंसे मजदूर बलदेव महतो, गिरधारी महतो व कुमार महतो ने बताया कि सभी मजदूर एक साल पहले वहां काम करने गये थे. कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन होने के बाद कंपनी का काम बंद हो गया. कंपनी ने राशन उपलब्ध कराया था, जो 14 अप्रैल को खत्म हो गया.

इसके बाद कंपनी भाग गयी. राशन खत्म होने के बाद सभी मजदूर पिछले तीन दिनों से बिस्कुट खा कर दिन बिता रहे हैं. अब खाने-पीने का पैसा भी नहीं बचा है. शीघ्र मदद नहीं मिली तो भूखे मरने की नौबत आ जायेगी. इधर, घर में मजदूरों के परिजन भी काफी चिंतित हैं. फंसे मजदूरों ने शुक्रवार को बंदियो के पंसस और चंद्रपुरा के उप प्रमुख अनिल महतो को फोन कर जान बचाने की गुहार लगायी है. उप प्रमुख श्री महतो ने फंसे मजदूर बलदेव महतो के बैंक खाता में तत्काल पांच हजार रुपये भेजा है.

इससे मजदूरों को कुछ राहत मिली है.फंसे मजदूरों ने लगायी जान बचाने की गुहार बेंगलुरु में फंसे मजदूरों ने अपने गांव के पंचायत प्रतिनिधियों को फोन कर जीवन बचाने की गुहार लगायी है. बलदेव महतो ने अपने बैंक खाता- 4624000400083092, आइएफएससी कोड- पीयूएनबी 0462400 पर लोगों से सहायता राशि भेजने की अपील की है .

ये मजदूर फंसे हैं बेंगलुरु में तालेश्वर महतो, घनु महतो, कैलाश महतो, खिरोधर महतो, देव नारायण महतो, दुलारचंद महतो, भुनेश्वर महतो, छोटू महतो, टुपलाल महतो, दिलीप महतो ,महादेव महतो, संतोष महतो, लक्ष्मण महतो, धर्मदेव महतो, अजय कुमार, नीलकंठ महतो,बालदेव महतो, मिठु महतो, बालेश्वर महतो, सुरेश यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, प्रेमचंद सिंह, चंद्रदेव सिंह, कमल सिंह, संतोष यादव, डालो महतो, राजेश महतो, टेकलाल महतो, तेजो महतो, जीवाधन महतो, मदन रजक, मुकेश महतो, अजय महतो, पिंटू महतो आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola