जराडीह में आयोजित सत्संग में मिला मानवता और मोक्ष का संदेश
24, 25 | Prabhat Khabar Network
पेटरवार के जराडीह में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता और मोक्ष प्राप्ति का संदेश दिया गया।
पेटरवार. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के जराडीह गाँव में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. सत्संग में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और शास्त्र आधारित प्रवचन को ध्यानपूर्वक सुना. पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा.
सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज के शास्त्रआधारित प्रवचनों के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण परमात्मा की भक्ति करके मोक्ष प्राप्त करना है.
प्रवचन द्वारा समझाया गया कि संपूर्ण सृष्टि का पालनहार केवल एक पूर्ण परमात्मा है. वही परमात्मा जीवों के दुखों का नाश कर वास्तविक सुख और शांति प्रदान करते हैं.सत्संग में यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ती अशांति, नशाखोरी और पारिवारिक कलह का मुख्य कारण आध्यात्मिक ज्ञान की कमी है. जब मनुष्य शास्त्रों के अनुसार भक्ति करता है और बुराइयों का त्याग करता है, तब उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं.
श्रद्धालुओं ने बताया कि सत्संग सुनने से मन को शांति मिली और सत्य भक्ति के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ. कार्यक्रम के अंत में मानवता, सदाचार और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया.इस अवसर पर सेवादार कीर्तन महतो, किशोर कुमार, भीमनारायण, योगेंद्र, अखिलेश, पूनम, शोभा, नीतू समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए