झारखंड की मौजूदा सरकार देश में सबसे भ्रष्ट : अमर बाउरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की मौजूदा सरकार देश में सबसे भ्रष्ट : अमर बाउरी

विज्ञापन

फुसरो. फुसरो के सुभाष नगर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय भवन कार्यालय प्रांगण में लगी पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को किया गया. मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय सहित कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने इसका अनावरण किया.

समारोह को संबोधित करते हुए श्री बाउरी ने कहा कि पं दीनदयाल के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की विचारधारा को विश्व में मान्यता मिली है. उनका सपना था देश से भ्रष्टाचार, गरीबी व गंदगी समाप्त हो. सबका विकास हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं. झारखंड की मौजूदा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है. जनता से किये एक भी वायदे को पूरा नहीं किया. सरकारी नौकरियों के वायदे किये थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिला. झारखंड में लूट हो रही है. इस कुशासन वाली सरकार को हटा कर सुशासन की सरकार भाजपा लायेगी. उन्होंने प्रकाश सिंह के कार्यक्रम की प्रशंसा की.

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. गरीब और मजदूर की सेवा के भाव को लेकर पं दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को गढ़ा था. पार्टी उनके विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है. उनकी विचारधारा को पोषित करते हुए नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं. प्रकाश कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष से आग्रह किया कि ढोरी ग्राउंड का नाम झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाये. इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर आग्रह भी किया है. कहा कि किसी नेता के पिता के नाम इसका नामकरण नहीं होना चाहिए. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को ऐसा करना है तो निजी मद से अस्पताल या शिक्षण संस्थान अपने पिता के नाम पर बनवा कर करें. कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने महापुरुषों की प्रतिमा लगवाने में सक्षम हैं.

उनकी रही उपस्थिति

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, विक्रम पांडेय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति, बेरमो प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह, चंद्रपुरा की पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, अनिल स्वर्णकार, विनय कुमार सिंह, किसान मोर्चा के अर्जुन सिंह, फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, चंद्रपुरा अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, जरीडीह अध्यक्ष मनोज ठाकुर, अंगवाली अध्यक्ष सचिन मिश्रा, संजय प्रसाद, महामंत्री टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, देवतानंद दुबे, अनिल गुप्ता, विकास सिंह, धीरज पांडेय, नवीन पांडेय, नितेश सिंह, कृष्ण कुमार, बैभव चौरसिया, जितेंद्र सिंह, हेमलाल महतो, आशा देवी, वीणा देवी, प्रदीप साव, मुकेश चौरसिया, भुखारी देवी, अनिषू गुप्ता, अभिषेक पांडेय, सुमित सिंह, सचिन मिश्रा, सरोजनी दुबे, चंदन राम, श्रीकांत सिंह यादव, मुकेश मिश्रा, अशोक मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola