ePaper

शोषित व पीड़ितों की आवाज थे हलधर महतो : आनंद महतो

Updated at : 11 Jul 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
शोषित व पीड़ितों की आवाज थे हलधर महतो : आनंद महतो

कालापत्थर गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह मासस नेता हलधर महतो की 18 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

विज्ञापन

चास. हलधर महतो स्मारक समिति की ओर से गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी सह मासस नेता हलधर महतो की 18 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को पैतृक गांव कालापत्थर में मनायी गयी. स्व महतो की प्रतिमा स्थल के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि स्व महतो शोषित व पीड़ित जनता की आवाज थे. गरीब ,किसान व मजदूरों के हक के लिए जीवन भर संघर्ष किया. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को चास व चंदनकियारी क्षेत्र में गति देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने शोषण मुक्त झारखंड बनाने का सपना देखा था. हम सभी शोषणमुक्त समाज का और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. समिति की ओर से सुबह समवेत उपासना आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया. शाम को झारखंड संस्कृति पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें कवि जगरनाथ महतो, लोक गायक व कवि रेवाती महतो और विकास महतो ने अपनी प्रस्तुति दी.

ये थे मौजूद :

मौके पर मासस के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव गयाराम शर्मा, चक्रधर महतो, उमेश महतो, शत्रुघ्न महतो, जगरनाथ रजवार, विकास बाउरी, खुशबू कुमारी, मनोज महतो, महादेव शर्मा, दिलीप महतो, चंडी महतो, जावेद अंसारी, अमर चक्रवर्ती, भीम रजक, पशुपति महतो, पूर्व मुखिया सीताराम महतो, राजकिशोर महतो, नेपाल महतो, नईम अंसारी, जगदीश रजवार, मनोज रजवार, काली रजवार सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola