ePaper

वन-पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कसमार के गंगाधर महतो सम्मानित

Updated at : 06 Jun 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
वन-पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कसमार के गंगाधर महतो सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची में आयोजित समारोह में राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व अन्य अतिथियों ने किया सम्मानित

विज्ञापन

कसमार. कसमार प्रखंड के पाड़ी निवासी गंगाधर महतो को वन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वन विभाग ने सम्मानित किया है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को रांची में आयोजित समारोह में राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ संजय श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने श्री महतो को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन समिति, पाड़ी के अध्यक्ष श्री महतो ने 1990 में वन समिति का गठन किया और तब से पाड़ी और आसपास के वृक्ष विहीन जंगलों में विकास कार्य करके सकारात्मक बदलाव लाया है. श्री महतो गांव-गांव जाकर वृक्षों के संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रचार करते हैं. वे ग्रामीणों को वनों के महत्व को समझाते हैं और यदि ग्रामीण पेड़ों की अवैध कटाई-छटाई करते हैं तो उन्हें समझाने का कार्य भी करते हैं. उनका दृढ संकल्प और समर्पण वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय है. वन एवं पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सक्रियता ने पाड़ी प्रखंड में वन संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

तीन दशक से वन पर्यावरण के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं गंगाधर महतो

वन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रांची में सम्मानित गंगाधर महतो स्थानीय पूर्व सरपंच मेघनाथ महतो के पुत्र हैं. कसमार प्रखंड अंतर्गत मुरहुलसूदी पंचायत के पाड़ी निवासी गंगाधर महतो करीब तीन दशक से क्षेत्र में वन पर्यावरण के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वन सुरक्षा समिति, पाड़ी के अलावा 1994 से कसमार व जरीडीह प्रखंड समिति के भी अध्यक्ष हैं. केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो के साथ इन्होंने कसमार में जंगलों को विकसित करने में अहम भूमिका निभायी है. इस दौरान इन्हें कड़े संघर्ष करने पड़े, पर कभी भी इस अभियान और आंदोलन से पीछे नहीं हटे. आज 59 वर्ष की उम्र में भी श्री महतो वन पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं. गांव में घूम-घूम कर जंगल की अवैध कटाई को रोकने के साथ-साथ उसे आग से बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं.

इन्होंने दी बधाई :

गंगाधर महतो को केंद्रीय वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो ने बधाई दी है. कहा कि इस तरह के सम्मान से वन सुरक्षा में समर्पित लोगों का उत्साह बढ़ेगा और अभियान को और भी गति मिलेगी. इसके अलावा दिनेश कुमार महतो, आंनद कुमार महतो, मनेशराम मुंडा, अखिलेश्वर मुंडा, सुनील कुमार महतो, विजय कुमार महतो, मदन गंझू , गोविंद गंझू, नकुल मुंडा, सूरज टुडू, मणिराम मुंडा, दशरथ टुडू, चैतन्य राम महतो, समोला बाला देवी, ठाकुरदास महतो, दुर्गा चरण महतो आदि ने भी बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola