कसमार में छाई लदा हाइवा सड़क किनारे पलटा, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे
दुर्घनाग्रस्त हाइवा
कसमार-बरलंगा मुख्य पथ पर छाई लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बचे, वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है.
कसमार प्रखंड के जमाकुदर स्थित फुटलबांध के समीप कसमार-बरलंगा मुख्य पथ पर बुधवार को छाई लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में वाहन चालक और उपचालक बाल-बाल बच गये. दोनों को गंभीर चोट नहीं आयी.
बताया जाता है कि हाइवा फुटलबांध के समीप मोड़ से गुजरने के बाद आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान वाहन के किसी पार्ट-पुर्जे में तकनीकी खराबी आ गयी. इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हाइवा सड़क किनारे पलट गया.
एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जा रही थी छाई
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक व उपचालक की स्थिति की जानकारी ली. दोनों के सुरक्षित होने से लोगों ने राहत की सांस ली. हादसे में हाइवा को नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें: 12 पंचायतों के 27 गांव बूंद-बूंद को तरसे, बलियापुर में 20 दिनों से जलापूर्ति ठप; मरम्मत में देरी पर आक्रोश
जानकारी के अनुसार, उक्त हाइवा कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई ढुलाई के लिए लगाया गया था. घटना के समय भी हाइवा छाई लेकर जा रहा था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए