झारखंड: वेयरहाउस में लगी आग, करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक, आग पर काबू पाने में लगे 3 घंटे

Updated:
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी की मानें तो आग पर काबू पाने में 3 घंटे का वक्त लगा. अगलगी की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश झा. झारखंड के बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के प्रतीक इंटरप्राइजेज के वेयरहाउस में अचानक आग लगने से लगभग 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. प्रतीक इंटरप्राइजेज द्वारा बोकारो में जियो फाइबर का काम किया जा रहा है. अगलगी की घटना के बाद झारखंड अग्निशमन सेवा और बोकारो स्टील फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग की लपटें काफी तेज थीं. इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरी तरह से रोड जाम हो गया था. धुआं से सड़क पर अंधेरा छा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

3 घंटे में आग पर पाया काबू

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी की मानें तो आग पर काबू पाने में 3 घंटे का वक्त लगा. अगलगी की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आग की लपटें काफी तेज थीं.

Also Read: आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में बोले संजय सेठ, स्मार्ट सिटी हर मामले में बने स्मार्ट

कचरे के डंप में आग लगाने से हुई घटना

प्रतीक इंटरप्राइजेज के पार्टनर राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी के मालिक संतोष कुमार हैं. इस वेयरहाउस में जियो फाइबर के काम आने वाला, डक, वायर, ट्रैक्टर, कंप्रेशर मशीन, ट्रॉली बाइक सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि बगल में एक कचरे का डंप है. इसमें आज सफाई कर्मियों के द्वारा आग लगायी गयी थी. उसी की चिनगारी वेयरहाउस में घुसी और आग लग गयी.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां शादी करने से लोग करते हैं परहेज, वजह जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola