जमीन विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

Updated at : 10 Jul 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

जमीन विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत बोरवापानी में बुधवार की दोपहर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इसमें चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के मो कुर्बान, अब्दुल अजीज तथा दूसरे पक्ष के ताहिर अंसारी, नजीबुन खातून, ईस्माइल अंसारी, नौशाद अंसारी, रुखसार खातून के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसको देखते हुए पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में धारा 144 के तहत कार्रवाई करने को लिखा था. अनुमंडल दंडाधिकारी ने सुनवाई के दौरान आठ जुलाई को प्रथम पक्ष के दावे को निरस्त करते हुए लिखा कि विवादित जमीन दूसरे पक्ष की खरीदी हुई है. उक्त जमीन पर निर्मित मकान में द्वितीय पक्ष के परिवार रह रहे हैं. इसलिए धारा 144 के तहत कार्रवाई उचित नहीं है और वाद की कार्रवाई समाप्त की जाती है. बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने मकान के आंगन में निर्माण कार्य आरंभ किया. इसके पूर्व थाना जाकर सूचना भी दी. ताहिर अंसारी व नजीबुन खातून का कहना है कि निर्माण के क्रम में मो कुर्बान, बारिक अंसारी, बारिक अंसारी की पत्नी, नयूम अंसारी, उसकी पत्नी, अजीज अंसारी, रुबी लाठी व अन्य परंपरागत हथियार लेकर आये और जानलेवा हमला कर दिया. इससे ताहिर अंसारी व नजीबुन खातून का सिर फट गया और हाथ में चोट आयी. गर्भवती शबनम खातून की दोनों हथेली कट गयी और रुखसार की पीठ में चोटें आयी हैं. घटना के बाद घायलों ने थाना जाकर थाना प्रभारी अनिल लिंडा को जानकारी दी. थाना प्रभारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल हॉस्पिटल भेज दिया. घायलों का कहना था कि पुलिस पक्षपात कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि अनुमंडल दंडाधिकारी के कोर्ट ने दूसरे पक्ष को उक्त जमीन पर निर्माण कार्य आरंभ करने का आदेश नहीं दिया है. निर्माण कार्य संबंधी आदेश अपने पक्ष में पारित करा कर कार्य करे, पुलिस सहयोग करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola