दंत चिकित्सकों ने मांगी एमबीबीएस की तर्ज पर सेवानिवृत्ति उम्र सीमा

Updated:
विज्ञापन

झासा दंत संवर्ग का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तरीय बैठक 30 जून को

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) दंत संवर्ग का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तरीय बैठक 30 जून को बोकारो में होगा. बैठक में संगठन को मजबूत करने व प्रमंडल दंत चिकित्सा पदाधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा होगी. एमबीबीएस की तर्ज पर दंत चिकित्सा पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष की जाय. झासा राज्य कार्यकारिणी ने विभागीय प्रधान सचिव को 14 सूत्री मांग पत्र भेजा है. चार मांग दंत चिकित्सकों से जुड़ी है. यह जानकारी कैंप दो स्थित सदर अस्पताल कार्यालय में राज्य झासा दंत संवर्ग के संयुक्त सचिव सह आयोजन समिति के सचिव डॉ निकेत कुमार चौधरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी. डॉ चौधरी ने कहा कि बिहार के तर्ज पर नियमावली में बदलाव कर चार डीएसीपी का लाभ दिया जाय. पांच वर्षों से लंबित पद्दोन्नति मिले. एमबीबीएस के तर्ज पर स्नातकोत्तर उतीर्ण दंत चिकित्सा पदाधिकारियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सक के कैडर में शामिल किया जाय. एनएचएम के तहत कार्यरत दंत चिकित्सक के वेतनमान में बढ़ोत्तरी हो. नियमित बहाली में अनुबंधित कार्यरत दंत चिकित्सकों को लाभ मिले. डॉ चौधरी ने कहा कि बैठक को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी बनायी गयी. इसमें डॉ महालक्ष्मी, डॉ नेहा वर्मा, डॉ राजेश प्रसाद, डॉ ऋचा को सदस्य बनाया गया है. मुख्य अतिथि राज्य झासा दंत संवर्ग के उपाध्यक्ष सहित राज्य कमेटी के सदस्य होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य झासा के सचिव व पूर्व सचिव शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola