Bokaro News : नावाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग, बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर रणनीति बनायी गयी.

विज्ञापन

नावाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर रविवार को बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया उमेश महतो और संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने किया. नावाडीह मुखिया किरण देवी ने कहा कि इस पहल का सभी का सहयोग और समर्थन करना चाहिए. झारखंड आंदोलनकारी प्रो अलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि 21 दिसंबर को कंजकीरो पंचायत के पिपराडीह, 28 दिसंबर को बाराडीह पंचायत भवन और सुरही पंचायत भवन में चार जनवरी को बैठक की जायेगी.

चलाया जायेगा हस्ताक्षर अभियान

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इन बैठकों के बाद बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सम्मेलन होगा. इसमें अध्यक्ष, सचिव का चयन और कमेटी का विस्तार कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. बैठक में समाजसेवी घनश्याम महतो, भागीरथ महतो, सत्यनारायण महतो, राज हसन, सुरेंद्र गुप्ता, बासुदेव महतो, जगरनाथ महतो, विजय महतो, सत्यनारायण प्रसाद बर्णवाल, महेंद्र महतो, नारायण महतो, चुनीलाल महतो आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola