रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गये युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चास मु. थाना के बेलुंजा पंचायत का है युवक
विज्ञापन
तलगड़िया.
चास मु. थाना के बेलुंजा पंचायत के बांधडीह गांव निवासी दुखा दास के पुत्र पिंटू दास (32 वर्ष) की तमिलनाडु में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह काम की तलाश में 15 मार्च क��� गांव के ही एक युवक के साथ गया था. 17 मार्च की सुबह पांच बजे पहुंचा. लेकिन दो घंटे के बाद ही पिंटू लापता हो गया. 18 मार्च की शाम को खोजबीन के बाद निर्माणाधीन शौचालय टंकी के अंदर एक युवक की लाश का पता चला. पिंटू दास के रुप में पहचान हुई. साथी ने घटना की सूचना घर वाले को फोन कर दी. सूचना मिलते पत्नी, बच्चे व परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. चंदनकियारी विधायक सह प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाउरी व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबिका खावास के प्रयास से पिंटू दास का शव गुरुवार को गांव पहुंचा. शव तमिलनाडु से रांची एयरपोर्ट, फिर शाम बजे गांव पहुचा. पत्नी बच्चे सहित परिजन शव से लिपट कर रोने लगे. पिंटू दास की दो पुत्री एक पुत्र है. पूर्व मुखिया सुधांशु राजवार, महेश्वर खवास समेत कई लोग पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










