BOKARO NEWS : जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : कसमार के पोंडा पंचायत के धधकिया में रविवार की सुबह कसमार पुलिस ने जंगल से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया.

विज्ञापन

BOKARO NEWS :कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंडा पंचायत के धधकिया में रविवार की सुबह कसमार पुलिस ने जंगल से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की पहचान मोचरो निवासी बलदेव रजवार (64 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गांव के कुछ चरवाहे मवेशी चराने जंगल गये थे. इसी क्रम में उनकी नजर जंगल के एक पेड़ पर एक व्यक्ति के लटकता शव पर पड़ी. इसकी जानकारी गांव वालों को दी. सूचना मिलते ही जंगल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, स्थानीय मुखिया हारू रजवार एवं पंसस रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा. परिजनों ने बताया कि बलदेव की घर में बेटे से थोड़ी बहुत अनबन थी. उनके चार दिनों तक घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान थे. उसकी खोजबीन की गयी, पर कहीं कोई अता-पता नहीं चला. अचानक रविवार को जंगल में उनका शव पेड़ पर लटकता मिला. कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया संदेहास्पद लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola