Bokaro News :झमाझम बारिश में भी टाउनशिप में चला स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को बीएसएल की ओर से टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो.

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को बीएसएल की ओर से टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया गया. तेज बारिश के बावजूद मुख्य महाप्रबंधक (सीइडी) शालिग्राम सिंह व मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार की अगुवाई में महाप्रबंधक (शिक्षा) मीनम मिश्रा, महाप्रबंधक (ईसीएस) एनपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एके अविनाश व मो टी सलाम, बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सहित बीएसएल के अधिकारी-कर्मी व जन सामान्य की इस कार्यक्रम में भागीदारी रही.

दो अक्तूबर तक लगातार चलेगा स्वच्छ भारत अभियान :

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सिटी सेंटर-सेक्टर चार, लक्ष्मी मार्केट, जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर मार्केट-सेक्टर वन, सिटी पार्क, नया मोड़ बस स्टैंड सहित विभिन्न सेक्टरों व सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. आगामी दो अक्तूबर तक लगातार स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीएसएल की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जायेगा, जिसमें जन जागरूकता व जनभागीदारी पर विशेष बल दिया जायेगा. शुरुआत शनिवार को पौधरोपण से की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola