Bokaro News : सीआइएसएफ और एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीआइएसएफ और एनडीआरएफ की टीम ने सीटीपीएस प्लांट में मॉक ड्रिल किया.

विज्ञापन

सीआइएसएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को सीटीपीएस प्लांट में आग और गैस रिसाव समेत किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल किया. नेतृत्व यूनिट प्रभारी बहरुल इस्लाम लश्कर, डिप्टी कमांडेंट (फायर) कैलाश यादव, डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ने किया. यूनिट प्रभारी के नेतृत्व में सुरक्षा घेरे को चाक-चौबंद किया गया. फायर विंग की ओर से आग पर नियंत्रण पाने की रणनीति डिप्टी कमांडेंट (फायर) कैलाश यादव के दिशा-निर्देशों में पूरा हुआ. एनडीआरएफ नौवीं बटालियन की टीम ने डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में बचाव कार्यों का अभ्यास किया. झारखंड पुलिस, डीवीसी अस्पताल की मेडिकल टीम और डीवीसी प्रबंधन ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी. बाद में आयोजित समीक्षा बैठक में सीटीपीएस के परियोजना प्रधान आरके अनुभवी व अन्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नियमित अभ्यासों से राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

अनुपयुक्त घोषित क्वार्टरों को खाली करने का निर्देश

डीवीसी द्वारा अनुपयुक्त घोषित क्वार्टरों (आवासों) को खाली करने के लिए स्थानीय प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस दिया जा रहा है. सीटीपीएस के भू-संपदा पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को पश्चिमपल्ली क्षेत्र में कई क्वार्टरों में नोटिस साटा गया और ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी आवासों को खाली करने को कहा गया. कहा गया कि सूचना की तिथि से 15 दिनों के भीतर क्वार्टर को खाली करें. क्वार्टर खाली नहीं करने पर किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसकी पूरी जिम्मेवारी आपकी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola