चास में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चास में एक महिला सब्जी लेकर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

बोकारो. चास में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया. वारदात जोधाडीह मोड़ से करीब 200 मीटर दूर कैलाश विहार इलाके में हुई. घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गये. सूचना मिलने पर चास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन

सब्जी लेकर लौट रही थीं महिला

जानकारी के अनुसार कैलाश विहार में किराये के मकान में रहने वाली विभा मालाकार मंगलवार को सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थीं. सब्जी लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वह अपने आवास वाली गली में पहुंचीं, वहां पहले से बाइक पर सवार दो युवक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: जल जीवन मिशन में बोकारो पिछड़ा, 7 साल में 50% घरों तक ही पहुंचा नल का जल, राज्य में 16वें पायदान पर

महिला के गली में प्रवेश करते ही बाइक सवार बदमाशों ने उनकी ओर बाइक मोड़ दी. बाइक दीवार से टकराते-टकराते बची. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन और उसमें लगा पेंडेंट झपट लिया.

करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही कीमत

महिला के अनुसार चेन करीब 12 ग्राम की थी और उसमें पेंडेंट लगा हुआ था. चेन और पेंडेंट की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है. वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किये. पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola