झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी में बोकारो की टीम चैंपियन, डीसी ने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो की टीम ने 20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की है. बालक वर्ग में खिताब अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया. उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

बोकारो. साहेबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित 20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बोकारो की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. बालक वर्ग में बोकारो की टीम ने खिताब अपने नाम किया. मंगलवार को विजेता खिलाड़ी बोकारो लौटे, जहां उपायुक्त अजय नाथ झा ने उनसे मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले युवाओं से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है.

एशियन गेम्स के लिए विपिन कुमार सिंह के चयन पर जतायी खुशी

उपायुक्त अजय नाथ झा ने 20वीं एशियन गेम्स, नागोया (जापान) में कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में जिले के विपिन कुमार सिंह के चयन पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने विपिन कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: बीएकेएस ने आंदोलन के पहले चरण का किया ऐलान, 21-22 सितंबर को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे BSL कर्मचारी

उन्होंने कहा कि यह बोकारो जिले के लिए गौरव की बात है. जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराया जाये. जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल समन्वयक चंद्रभूषण शुक्ला, कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, सचिव विपिन कुमार, प्रशिक्षक समेत विजेता टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola