व्यवसायी और उसके चालक पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
व्यवसायी और उसके चालक पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार
बोकारो : सिटी सेंटर निवासी रिटोलिया दुकान के संचालक खिलौना व्यवसायी शैंकी अग्रवाल व उसके चालक दीपक कुमार के खिलाफ स्थानीय सेक्टर चार थाना में एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी इलाके की रहने वाली 19 वर्षीया युवती के आवेदन पर मंगलवार को मामला दर्ज कर पुलिस ने व्यवसायी शैंकी अग्रवाल (25 वर्ष) व उसके चालक दीपक कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
युवती के अनुसार, विगत एक वर्ष से सनकी अग्रवाल शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था. विगत 10 दिसंबर को शैंकी ने युवती को फोन कर अपनी दुकान में बुलाया. यहां पहले उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद व्यवसायी के चालक दीपक अग्रवाल ने भी दुष्कर्म किया. विरोध करने या इसकी शिकायत थाना में करने पर जान से मार देने की धमकी दी.
घटना के बाद डर के कारण युवती रांची स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर चली गयी. मंगलवार को युवती अपने आवास लौटी और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद अपनी मां के साथ सेक्टर चार थाना पहुंची और व्यवसायी व उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए