शराबियों के खिलाफ चलाया अभियान
शराबियों के खिलाफ चलाया अभियान
संवाददाता, बोकारो
रविवार की रात नौ बजे के आसपास सिटी सेंटर सेक्टर 4 मार्केट में अचानक पुलिस की टीम पहुंची. टीम का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन कर रहे थे. श्री रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम फुटपाथ पर चल रहे छोटे-छोटे होटल के अंदर छापेमारी करने लगी. साथ ही साथ सुनसान पड़े जगह पर बैठे लोगों की जांच की गयी. इस दौरान कई जगहों पर शराब पी रहे लोग भागने लगे. सिटी डीएसपी श्री रंजन ने कहा : सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना कानूनी अपराध है. शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए, तो कार्यवाही से नहीं बच पाएंगे. यह अभियान लगातार चलेगा. शराबियों के लिए चेतावनी है कि बोकारो के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन नहीं करें. मौके पर सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर आरके राणा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए