ePaper

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान

Updated at : 14 Feb 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान

कसमार में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन का आयोजन, बोले जिला सचिव : प्रशासनिक तंत्र जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं.

विज्ञापन

कसमार, कसमार में भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन शनिवार को मेजर नागेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई. इस दौरान कम्युनिस्ट आंदोलन के शहीदों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता गंगाधर महतो, उमाशंकर महाराज और कुसुम देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने संयुक्त रूप से किया. कसमार प्रखंड में संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया.

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक तंत्र जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं. उन्होंने कहा कि कसमार में लाल झंडे को मजबूत करना समय की मांग है. जनविरोधी नीतियों का जवाब व्यापक जनांदोलन से दिया जायेगा. राज्य स्थायी कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि श्रम कानून मजदूरों के लिए सुरक्षा कवच का काम करते थे, लेकिन श्रम संहिता लागू कर उन्हें कमजोर किया जा रहा है. उनके अनुसार इससे मजदूरों की स्थिति असुरक्षित होगी. उन्होंने मनरेगा में कटौती और वैकल्पिक योजनाओं को ग्रामीण रोजगार के अधिकार पर हमला बताया. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और जनसंघर्ष को तेज करना समय की मांग है. अमेरिका-भारत कृषि समझौते को उन्होंने किसानों के हितों के प्रतिकूल बताया. सम्मेलन के मुख्य पर्यवेक्षक विकास कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में लोकतंत्र में जनता की भूमिका कमजोर होती जा रही है. उन्होंने मजदूरों और किसानों के पक्ष में संगठित संघर्ष को आवश्यक बताया. साथ ही सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की.

शकुर अंसारी बने माले के प्रखंड सचिव

सम्मेलन के दौरान 23 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से शकुर अंसारी को प्रखंड सचिव और गंगाधर महतो को सह सचिव चुना गया. अन्य सदस्यों में राजू महतो, नित्यानंद महतो, उमाशंकर महाराज, सुरेश गंझु, सलीम साह, शिवराम कपड़दार, ऐनुल अंसारी, बबलू महतो, साहबान अंसारी, बिनोद मुखर्जी, मुमताज अंसारी, मृत्युंजय महतो, सीमा प्रवीण, उत्तम महतो, नजमा खातून सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola