पूछताछ के लिए थाना लाया गया युवक फरार

Updated:
विज्ञापन

पूछताछ के लिए थाना लाया गया युवक फरार

विज्ञापन

गोमिया. गोमिया थाना में सोमवार को पूछताछ के लिए लाया गया एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस द्वारा खोजबीन की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चला. जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की रात को स्वांग आदर्श काॅलोनी निवासी सुनील सिंह के बंद आवास से लगभग 29 लाख रुपये के जेवर सहित नगदी की चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कथारा ओपी थाना क्षेत्र से एक युवक को थाना लाया और पूछताछ की. इसके बाद वह थाना के बरामदे में बैठा था. इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया. गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि चोरी के मामले में शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. कथारा से एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था. पूछताछ हो चुकी थी. वह पुलिस को सूचना दिये बगैर थाना से चुपके से निकल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola