डायमंड जुबिली समारोह की तैयारियों को लेकर बॉक्सा की बैठक, पंजीकरण अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

18 | Prabhat Khabar Network

संत ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो की डायमंड जुबिली समारोह के लिए बॉक्सा की बैठक आयोजित, पंजीकरण अभियान शुरू। जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो संत ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो की आगामी हीरक जयंती (डायमंड जुबिली) समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो ओल्ड ज़ेवियरियंस एसोसिएशन द्वारा शनिवार को विद्यालय के चैपल हॉल में बैठक सह पंजीकरण अभियान चला. अध्यक्षता बोक्सा संरक्षक डीजी अनिल पालटा ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. डायमंड जुबिली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी मित्रताओं को पुनः जीवंत करने, विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने व आने वाली पीढ़ियों के लिए अविस्मरणीय यादें संजोने का सुनहरा अवसर है. बैठक में 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय डायमंड जुबिली समारोह पर चर्चा की गयी. रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया.

बोक्सा अध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि सभी पूर्व ज़ेवियरियंस बैठक बहुमूल्य सुझाव दें. ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाये. अपने बैचमेट्स व अन्य पूर्व विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का प्रयास करें.

मौके पर सचिव साजन कपूर, रोहित तलवार, शैलेश चौधरी, चंद्ररिमा रे, मिनी कपूर, रजत नाथ, परबीर दास, शान्तानु दास, अमनदीप, अविना डे, पुनम सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे. रंजीत कुमार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola