Bokaro News : कुश्ती के खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में कुश्ती के खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बोकारो के सिटी पार्क अखाड़ा परिसर में किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों पहलवान, खेल प्रेमी व अखाड़ा से जुड़े लोगों ने भाग लिया. इस दौरान पहलवानों ने अपनी समस्याएं रखी और खेल सुविधाओं के विकास के लिए सुझाव दिये. जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय कुमार सहित पहलवान सूरज कुमार, शिवम कुमार, कमलेश यादव, नेमचंद, राजीव पासवान, श्यामली कुमारी, अंजन कुमार, रवि, धीरज आदि ने कहा कि सिटी पार्क में वर्ष 1970 से संचालित इस अखाड़े में वर्षों से बच्चे, युवक और युवतियां पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं. यहां नियमित रूप से सुबह और शाम अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाता है. बोकारो में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में अखाड़ों की स्थिति अपेक्षित स्तर की नहीं है. युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ रही है, बावजूद इसके उन्हें पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. इसके कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.

पहलवानों ने बताया कि पहले अखाड़ों में बड़ी संख्या में युवा अभ्यास करने आते थे, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण धीरे-धीरे उनकी संख्या घट रही है. यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिले तो बोकारो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किये जा सकते हैं. प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए सरकार, खेल विभाग और समाज के सभी वर्गों को मिल कर प्रयास करना चाहिए.

पहलवानों ने उठायीं ये प्रमुख मांगें

सिटी पार्क सहित अन्य स्थानों में आधुनिक कुश्ती अखाड़ा का निर्माण व नियमित रखरखाव हो

अभ्यास के लिए आधुनिक मैट और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराये जाये

प्रशिक्षित कोच की नियुक्ति की जाये

जिला व राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन हो

उभरते खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन दिया जाये

महिला पहलवानों के लिए अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था हो

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाये

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola