Bokaro News : बीएसएल की 15 टीमों को मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में बीएसएल की 15 टीमों को पुरस्कार मिला.

विज्ञापन

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआइ) की ओर से 12 और 13 जून को वाराणसी में आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में बीएसएल को कई पुरस्कार मिले. अधिवेशन में देश के विभिन्न उद्योगों व संस्थानों की टीमों ने भाग लिया. बीएसएल की 15 टीमों ने भाग लिया और नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये. बीएसएल की आठ टीमों को पार एक्सीलेंस, पांच टीमों को एक्सीलेंस व दो टीमों को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार मिले. पार एक्सीलेंस पुरस्कार जीतने वाली टीमों में पावर इंजीनियरिंग ब्रिगेड विभाग की टीम जिज्ञासा, इटीएल विभाग की टीम शक्ति, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की टीम क्षितिज व जज़्बा, सीओ एंड सीसी विभाग की टीम प्रगति, ड्रीम व परिवर्तन और ट्रैफिक विभाग की टीम सृजन ज्योति शामिल हैं. हॉट स्ट्रिप मिल विभाग की टीम रेडियन्स, कोल्ड रोलिंग मिल -3 की टीम सक्षम व स्पार्क, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क विभाग की टीम ग्रीन पावर व चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की टीम तेज को एक्सीलेंस पुरस्कार मिला. सीआरएम-1 एंड 2 की टीम सुचिता व सीओ एंड सीसी विभाग की टीम उत्कल ने डिस्टिंगुइशड पुरस्कार जीते.

एक्सीलेंस इन कस्टमर सर्विस श्रेणी में बेटर विजन-पुणे शाखा देश में प्रथम

भारतीय ऑप्टिकल उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोहों में से एक जीसस यू एंड आई नेशनल अवार्ड-2026 में बेटर विजन बोकारो की पुणे शाखा “एक्सीलेंस इन कस्टमर सर्विस ” श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पर रही. बेस्ट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो-पैन इंडिया श्रेणी में रनर अप रही. बेस्ट रिटेल ऑप्टिकल शॉप डिस्प्ले में भी टॉप-5 फाइनलिस्ट के रूप में स्थान बनाया. कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में 14 अप्रैल को हुआ. यह सम्मान टीम बेटर विजन की ओर से अविनाश कुमार गुप्ता ने प्राप्त किये. वह बेटर विजन बोकारो के संस्थापक व मालिक महेश कुमार गुप्ता के पुत्र हैं. बोकारो से प्रारंभ हुई इस संस्था की राष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता व पुणे में अर्जित यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों नगरों के लिए प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola