Bokaro News: महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: चास प्रखंड अंतर्गत मधुनियां गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प, नशा करनेवालों को दी चेतावनी.

विज्ञापन

तलगड़िया, चास प्रखंड अंतर्गत मधुनियां गांव की महिलाओं ने शराब से उत्पन्न पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं से त्रस्त होकर मंगलवार को पूर्ण शराबबंदी अभियान रैली निकालकर गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया. महिलाओं ने गांव में शराब पीकर आने वालों और शराब बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी तथा नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया. महिलाओं ने कहा कि कि शराब की लत के कारण घर-परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है. महिला प्रतिनिधि सुनीता देवी ने बताया कि मधुनियां गांव में नियमित रूप से प्रभात फेरी निकालकर शराब बनाने वालों और शराब पीकर गांव में प्रवेश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी जायेगी. किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि शराब केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी है. बताया गया कि रैली निकालने से पूर्व महिलाओं ने स्थानीय सियालजोरी थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी थी. रैली में उपासी देवी, शिवानी देवी, गंगा देवी, अष्टमी देवी, चिंता देवी, मीणा देवी, सुगिया देवी, चेपु देवी, लतिका देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, शिशुवाला देवी, गंधारी देवी, बुधनी देवी, बतुला देवी, छवि देवी सहित गयाराम महतो, करम चांद राय, पशुपति महतो, आनंद महतो, सत्यजीत महतो एवं सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola