Bokaro News : कार्यस्थल के वातावरण को और अधिक सुगम बनाने के लिए दिये सुझाव

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित, महिला कर्मियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की कड़ी में शुक्रवार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त के साथ महिला कर्मियों का एक विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया. 45 प्रतिभागियों ने अधिशासी निदेशक के साथ अपने विचार साझा किये, जिसमें कार्यस्थल की नीतियों और सहायता प्रणालियों से संबंधित चिंताओं, अपेक्षाओं व महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की गयी. इस संवाद को और अधिक प्रेरणादायी बनाने के लिए सेल के अन्य संयंत्रों, जैसे भिलाई इस्पात संयंत्र व दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ महिला प्रबंधन प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया था. इन महिला नेतृत्वकर्ताओं ने, जिन्होंने कोक ओवन बैटरी, ब्लास्ट फर्नेस और स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) जैसे कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिचालन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. इस दौरान महिला अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया.

संवाद से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव आता है : नीता

महिला कर्मी व अधिकारियों ने पेशेवर सफर के बहुमूल्य अनुभव साझा किये. हॉट जोन और मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में कार्य करने के उनके साहसी अनुभवों ने उपस्थित सभी महिला कार्यपालकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने कहा कि ऐसे संवाद से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव आता है. धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए पहल की सराहना की. इस सत्र का मुख्य उद्देश्य प्लांट के भीतर महिला कर्मियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करना और कार्यस्थल के वातावरण को और अधिक सुगम बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना था. कार्यक्रम में संकार्य प्रभाग की महिला कार्यपालकों सहित बीएसएल की वरिष्ठ महिला अधिकारियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola