ePaper

Bokaro News: प्रखर विचारक और संगठनकर्ता थे पंडित दीनदयाल : रवींद्र राय

Updated at : 25 Sep 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: प्रखर विचारक और संगठनकर्ता थे पंडित दीनदयाल : रवींद्र राय

Bokaro News: बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय से परिवर्तन यात्रा की हुई शुरुआत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

बोकारो, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संचालित परिवर्तन यात्रा के छठे दिन की शुरुआत बुधवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर 01 स्थित आवासीय कार्यालय से हुई. इससे पहले जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती मनायी गयी. स्व उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. परिवर्तन यात्रा के प्रमंडलीय प्रभारी सह कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय ने कार्यकर्ताओं में पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया. डॉ राय ने कहा कि दिवंग पंडित उपाध्याय प्रेरणास्रोत रहे है. वे सच्चे राष्ट्रवादी, प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठन कर्ता व जीवनपर्यंत व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्व देने वाले थे.

बोकारो विधायक श्री नारायण ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था, वह वर्तमान में भाजपा के रूप में विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है. केंद्र सरकार जनकल्याण के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है. परिवर्तन यात्रा रथ सेक्टर 01, नायमोड़, बारी कॉपरेटिव, रेलवे स्टेशन, कुर्मीडीह, गोविंद मार्केट बालीडीह होते हुए बेरमो के लिए प्रस्थान किया. रथ का जगह-जगह स्वागत हुआ. मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, यात्रा के सह संयोजक भरत यादव, जिला महामंत्री संजय त्यागी, मुकेश राय, कमलेश राय, मंटू राय, लक्ष्मण नायक, माथुर मंडल, विनय किशोर, ब्रज दुबे, राधेकांत सिंह व अन्य मौजूद थे.

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

पेटरवार, भाजपा पेटरवार प्रखंड कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने किया. पं दीनदयाल की तस्वीर पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया गया. मौके पर भाजपा नेता संजय सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, निरंजन महतो, पंकज कुमार सिन्हा, अर्जुन हेमब्रम, अकील मरांडी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जैनामोड़, भाजपा जरीडीह प्रखंड कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जैनामोड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवाद से सबक लेने और देश हित में सर्वस्व त्याग करने की अपील की. मौके पर हीरालाल महतो, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, केदार महतो, मेघनाथ गोसाईं, बिनोद मुर्मू, गोपाल नायक, सुमित जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola