Bokaro News : पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न संस्थानों, स्कूल, कॉलेज व राजनीतिक दलों ने किया आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो में शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जगह-जगह मनायी गयी. विभिन्न संस्थानों, स्कूल, कॉलेज व राजनीतिक दल की ओर से आयोजन किया गया. बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष के चास स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

श्री माहथा ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक विचार है. आज भी देश के कण-कण में गांधी जी के विचार मौजूद है. जीवनकाल में सामाजिक सौहार्द के लिए संघर्ष करते रहे. सबको साथ लेकर स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया. स्वतंत्र राष्ट्र का निर्माण किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी हमेशा ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर व स्वावलंबन पर जोर देते थे. सत्य, अहिंसा व प्रेम के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी. वर्तमान में भी महात्मा गांधी का विचार ही सर्वमान्य है. उनका विचार नयी दिशा दिखाता है. उनके विचार को अपनाकर बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए. मौके पर प्रेम राय, अशोक मिश्रा, असीम शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितेश भारद्वाज, भागीरथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, सेवा दल के प्रशांत बाउरी, सुनील शर्मा, बदरे आलम, शोएब हसन, त्रिवेणी माहथा व अन्य मौजूद थे.

डीएवी चार में गांध जी को दी गयी श्रद्धांजलि

डीएवी चार में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई. पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी. दो मिनट का मौन रखा गया. प्राचार्य एसके मिश्रा ने छात्रों से महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा संबंधी विचार, आदर्श व स्वतंत्रता के समय में योगदान, बलिदान, नेतृत्व को स्मरण रखने व इससे प्रेरणा लेने की अपील की. मौके पर सभी शिक्षिका-शिक्षक मौजूद थे.

सीएस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सीएस कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी ने कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करने का अभियान चलाया. कुष्ठ रोग का निदान आसानी से हो सकता है. यह इलाज योग्य है. स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलायी गयी. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डॉ सुधा सिंह, डॉ सेलिना टुडू, नेहा अग्रवाल, अमित कुमार, डॉ सज्जाद आलम, मो असलम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola