Bokaro News: 15 दिन पहले बेवसाइट पर अपलोड होगी पुस्तकों की सूची

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: 15 दिन पहले बेवसाइट पर अपलोड होगी पुस्तकों की सूची

Bokaro News: बोकारो अनएडेड स्कूल मैनेजमेंट फेडरेशन की बैठक में पारदर्शिता, सहभागिता व संस्थागत सशक्तीकरण पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो अनएडेड स्कूल मैनेजमेंट फेडरेशन की बैठक मंगलवार को सेक्टर एक स्थित एक निजी होटल में हुई. शिक्षाविद् व प्रशासकों ने हिस्सा लिया. वैधानिक अनुपालन, सुशासन, आधारभूत संरचना व संस्थागत सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. नेतृत्व जीजीइएस के सचिव सह फेडरेशन के अध्यक्ष एसपी सिंह व दी पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल के निदेशक सह फेडरेशन के सचिव डॉ डीएन प्रसाद ने किया. निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय पुस्तक-सूची कम से कम 15 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी. ताकि, पारदर्शिता सुनिश्चित हो. अभिभावकों का विश्वास सुदृढ़ हो. इसके अलावा बोकारो में स्थानीय सुविधा तंत्र स्थापित करने के लिए परिवहन आयुक्त को औपचारिक ज्ञापन देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर पांच के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. बैठक में अल्पसंख्यक संस्थानों की स्वायत्तता, विधिक जागरूकता, वित्तीय अनुशासन, बीएसएल भूमि से संबंधित मुद्दों व संस्थागत सहयोग पर चर्चा हुई. विद्यार्थी केंद्रित व प्रगतिशील शैक्षिक वातावरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. स्किल्स लैब की सफल स्थापना को अनुभवात्मक अधिगम की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सराहा गया. बैठक मे महेश त्रिपाठी (सचिव, चिन्मय विद्यालय सह फेडरेशन समन्वयक), अक्षत गुप्ता (समन्वयक, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सह फेडरेशन कोषाध्यक्ष), राजा गोपाल (अध्यक्ष, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल), दिनु एम डेनियल (प्राचार्य, सेंट मेरी नर्सरी स्कूल), बिपुल कुमार सिंह (प्राचार्य, रेनबो पब्लिक स्कूल), निलिमा ग्रेस (उप प्राचार्या, होली क्रॉस स्कूल) सहित अनेक संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola