Bokaro News: डीपीएस की प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका को मिला गार्गी मंजू सम्मान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित, झारखंड, बिहार, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के 110 विद्यालयों के 225 शिक्षकों को मिला सम्मान

विज्ञापन

बोकारो, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की प्रधानाध्यापिका डॉ सरिता गंगवार व प्राथमिक इकाई की वरीय शिक्षिका पिया रानी सेन को प्रतिष्ठित गार्गी मंजू शिक्षक सम्मान-2024 से नवाजा गया है. बता दें कि पिछले दिनों रांची स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में संस्थापक गार्गी मंजू की स्मृति में गार्गी मंजू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें उन्हें 11 हजार रुपये नकद, स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया. गुरुवार को प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. इसी प्रकार शैक्षणिक उत्कृष्टता का सिलसिला आगे भी जारी रखने का संदेश दिया. वहीं, शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि इससे उन्हें और बेहतरी के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी. समारोह में झारखंड, बिहार, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के 110 विद्यालयों के 225 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने भारत को विश्वगुरु बनाने में शिक्षकों के योगदान को सर्वोपरि बताया. झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन, दक्षिणी छोटानागपुर के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीपी सिन्हा व टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी के हाथों शिक्षिकाद्वय सम्मानित की गयी. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष वरीय शिक्षिका फरजाना ग़ज़ाला नीलू, डॉ. रीमा गुप्ता व अमित कुमार सिंह को उक्त प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola