Bokaro News : लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शीघ्र करें पूरा : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड के प्रस्तावित लाइब्रेरी कार्य की प्रगति की समीक्षा, शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला लाइब्रेरी की योजना बनाने का निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, उपायुक्त अजय नाथ झा ने आवासीय कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में चंदनकियारी प्रखंड के प्रस्तावित लाइब्रेरी कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा को लाइब्रेरी के शेष बचे कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रों में भी अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोहल्ला लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र व फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड स्तर पर मोहल्ला लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाये. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा व जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया.

टुघरी में सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

तलगड़िया, बिजुलिया पंचायत के श्री श्री श्री सार्वजनिक राधाकृष्ण हरि मंदिर टुघरी में सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया. मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद कुमार तिवारी ने पूजा -अर्चना की. चंदनकियारी बाटबिनोर के अंबुज दास वैष्णव व नरेश वैष्णव पार्टी द्वारा संकीर्तन शुरू किया गया. महाप्रसाद का वितरण किया गया. बताया गया कि चौबीस परगना से आये कीर्तन गायक रक्तिम सिंह राय व बांकुड़ा आयीं श्रीमती मौसमी चटर्जी श्री राधा कृष्ण लीला कीर्तन की नियमित प्रस्तुत देंगे. आयोजन को लेकर टुघरी सोलन आना कमेटी व ग्रामीण जुटे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola