Bokaro News : विज्ञान, कला और क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : संत मेरीज विजन इंटरनेशनल स्कूल चीरा चास में हुआ आयोजन, कक्षा प्रेप से आठ तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा.

विज्ञापन

बोकारो, संत मेरीज विजन इंटरनेशनल स्कूल चीरा चास में शनिवार को विज्ञान, कला और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रेप से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, नवीनता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नाइड्रोजन साइकल, वाटर अलार्म, चन्द्रयान- 3, 3D होलोग्राम, सिस्मोग्राफ वाटर डिस्पेंसर, मॉडल ऑफ इलेक्ट्रिकल एनर्जी, अर्थक्वेक अलार्म, नेचुरल इंटीगेंटर, आरडीनो रडार सिस्टम, इलेक्ट्रोप्लेटिंग जैसे वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया. वहीं, शिल्प कला क्षेत्र में थर्माकोल प्लेट में मधुबनी आर्ट, जॉकर, तितली, चिड़िया, पान्डा, फूल के बासकेट, घड़ी, बैटमेन, बादल और विषय से संबंधित प्रोजेक्ट क्राफ्ट प्रस्तुत किये. इन आर्ट और क्राफ्ट के मॉडल ने आगंतुकों को काफी प्रभावित किया.

शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए : कुमार शैवाल

स्कूल कमेटी के सचिव कुमार शैवाल ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बच्चों को प्रयोग, नवीनता व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए, जिससे उनमें उनका सर्वांगीण विकास हो सके. बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक कृति में उनकी कल्पनाशीलता और कौशल दिखाई दी. मॉडलों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की. विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन सफल हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola