Bokaro News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 11:42 PM
Bokaro News: सियालजोरी थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया पथ हुई घटना, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
तलगड़िया, सियालजोरी थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया पथ पर नेताजी चौक कुआं मोड़ के समीप बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में सहदेव महतो नामक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चंदाहा गांव निवासी सहदेव अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. इस दौरान रास्ते में अचानक एक बछड़ा आ गया. इससे बाइक टकरा गयी. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे बीजीएच ले गये. जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी माैत हो गयी. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. युवक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और सात माह की एक पुत्री है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लोगों ने चिंता व्यक्त की है साथ ही पशुपालक किसानों पर कार्रवाई की मांग की है. पूर्व मुखिया मनोज तिवारी, खुदा नवाज अंसारी, भाजपा नेता जहांगीर अंसारी, पंसस रफीक आलम अंसारी, पूर्व समिति सदस्य नेमचांद महतो, खुश मोहम्मद अंसारी, संजय महथा, होलिका देवी, मो आलम, मो अबुल कलाम, परमेश्वर दास, विकास सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. किसान अपने जानवरों को शाम को अपने घर ले जाया करें. इसके लिए सामाजिक जागरूकता अतिआवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










