BOKARO NEWS : सभी यूनियन व मजदूर एक, हर हाल में सफल होगी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : बीएसएल : 28 अक्तूबर की हड़ताल की सफलता को लेकर ब्लास्ट फर्नेस के कैंटीन रूम में सभा, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने किया है सेलव्यापी हड़ताल का आह्वान

विज्ञापन

बोकारो, बोनस, एरियर सहित कर्मी व ठेका मजदूरों की अन्य लंबित मांग को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से 28 अक्तूबर को सेलव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया. हड़ताल की सफलता के लिये ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से मंगलवार को ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कैंटीन रेस्ट रूम में मजदूरों की सभा हुई. अध्यक्षता ब्लास्ट फर्नेस के कर्मी परमानुज पांडेय ने की. वक्ताओं ने कहा कि इस बार प्रबंधन का कुछ भी चलने नहीं दिया जायेगा, क्योंकि सभी यूनियन व मजदूर एक हैं. 28 अक्तूबर की हड़ताल को मजदूर सफल बनायेंगे. एनजेसीएस नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के हितों के खिलाफ मनमानी कदम उठा रही है. यह कदम न प्लांट हित में है और न हीं मजदूरों हित में. आधा-अधूरा वेतन समझौता के तहत मजदूरों को दिया गया नया वेतन का 39 माह का एरियर भी देने से प्रबंधन इंकार कर दिया है. वेतन समझौता करना हीं नहीं चाहती है, जो मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाली एनजेसीएस की परंपरा के खिलाफ है. सभा को इंटक के महामंत्री बीएन चौबे, एटक के महामंत्री रामश्रय प्रसाद सिंह, एचएमएस के महामंत्री राजेंद्र सिंह, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार व सीटू के संगठन मंत्री आरके गोरांई ने संबोधित किया. सभा में कर्मी व ठेका मजदूर उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola