बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ़ डे के रूप में किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

21 | Prabhat Khabar Network

गोमिया विधानसभा के पेटरवार में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ डे के रूप में सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

पेटरवार. गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के तहत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायतों में चल रहे एसआईआर 2026 के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मतदान केंद्र संख्या 240 राजकीयकृत मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी की बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ डे के रूप में शनिवार को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा के निर्देश पर पेटरवार प्रखंड के सदमाकला पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के मतदान केंद्र संख्या 240 के बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ डे के रूप में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गोमिया सह अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola